यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन उड़नदस्ता रायपुर की बड़ी कार्यवाही

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन उड़नदस्ता रायपुर की बड़ी कार्यवाही


🛑78 बसो से वसूला सवा लाख रुपए शुल्क

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 09 जनवरी 2026 । यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन मुख्यालय एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार परिवहन उड़नदस्ता रायपुर द्वारा बसों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान बसों में अनिवार्य रूप से लगाए जाने वाले अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास एवं अन्य सुरक्षा प्रावधानों की विधिवत जांच की गई। जांच के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 78 बसों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल ₹1,23,200/- की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।
इस अवसर पर बस स्वामियों एवं संचालकों को यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन करने, अग्निशमन यंत्रों की समय-समय पर जांच कराने तथा आपातकालीन निकास मार्गों को सदैव बाधामुक्त रखने की समझाइश भी दी गई।
परिवहन उड़नदस्ता प्रभारी श्री केशव राजवाड़े ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार की जांच एवं कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।