भिलाईनगर, 07 जनवरी। दुर्ग अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सीनियर के. एल. तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णा देवी उम्र 70 वर्ष का निधन हो गया है, वह अधिवक्ता महेन्द्र शुक्ला की बड़ी बहन और सतीश कुमार तिवारी, धनञ्जय कुमार तिवारी एवं अधिवक्ता विपिन कुमार तिवारी की माताजी थी। ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। उनकी अंतिम यात्रा आज रामनगर मुक्तिधाम के लिए सुबह 11 बजे घर नेहरू भवन के सामने सुपेला भिलाई से प्रस्थान करेंगी।

