पुलिस भर्ती में दलालों से सावधान रहने दुर्ग पुलिस की अपील

पुलिस भर्ती में दलालों से सावधान रहने दुर्ग पुलिस की अपील


🛑सूबेदार–उप निरीक्षक–प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 की प्रक्रिया आज से


दुर्ग, 06 जनवरी 2026। सूबेदार/उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर चयन परीक्षा–2024 की भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण 06 जनवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई है। इसको लेकर दुर्ग जिला पुलिस ने अभ्यर्थियों से सतर्क रहने की अपील की है।


दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मेरिट आधारित है। किसी भी अभ्यर्थी को नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले दलालों, असामाजिक तत्वों या बिचौलियों से दूर रहने की सलाह दी गई है। पुलिस ने कहा कि नौकरी के लिए पैसा देना और लेना—दोनों ही कानूनन अपराध की श्रेणी में आते हैं।
पुलिस ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे किसी भी प्रकार के लालच, प्रलोभन या झूठे वादों में न आएं। यदि भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, फोन कॉल या व्यक्ति की जानकारी मिलती है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देना अनिवार्य है।
सूचना देने हेतु संपर्क नंबर
9479192003 – एएसपी सिटी
9479192004 – एएसपी रूरल
9479192006 – सीएसपी दुर्ग
दुर्ग पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या धोखाधड़ी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।