सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 04 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में 08 जनवरी (गुरुवार) को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनदर्शन के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।
जनदर्शन के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा, जिससे शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूती मिलेगी।

