सीजी न्यूज ऑनलाइन,03 जनवरी। बीजापुर और सुकमा जिले में डीआरजी के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा बीजापुर जिले में दो मुठभेड़ में जवानों ने अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में कोन्टा एरिया कमेटी का सचिन मंगडू भी शामिल है।
लगातार सुकमा एसपी किरण चव्हाण और बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कोन्टा एएसपी आकाश राव गिरपूंजे की हत्या में शामिल नक्सली कमांडर भी ढेर किया गया है।
यह मुठभेड़ सुकमा- कोन्टा किस्टाराम के जंगलों में चल रही है। नक्सलियों की कोन्टा एरिया कमेटी के तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मौके से एके 47 व इंसास जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार नक्सली कमांडर मंगडू भी मारा गया है। एडिशनल एसपी आकाश राव की हत्या में शामिल नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों में कोन्टा एरिया कमेटी का एसीएम हितेश भी शामिल है। अभी जवानों से मुठभेड़ जारी है मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। एएसपी आकाश राव की हत्या में शामिल लगभग सभी नक्सली और कमांडर ढेर हो गए हैं।

