गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नए पुलिस अधीक्षक बने IPS मनोज कुमार खिलाड़ी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नए पुलिस अधीक्षक बने IPS मनोज कुमार खिलाड़ी


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 03 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी मनोज कुमार खिलाड़ी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सकरी (बिलासपुर) में सेनानी के पद पर पदस्थ हैं।
गौरतलब है कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पुलिस अधीक्षक IPS एस. आर. भगत 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के पश्चात शासन द्वारा मनोज कुमार खिलाड़ी को जिले के पुलिस अधीक्षक नियुक्त कर दिया है।
राज्य सरकार के आदेश के अनुसार मनोज कुमार खिलाड़ी तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।