सीजी न्यूज ऑनलाइन, 02 जनवरी 2026 । झीरम कांड पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नार्को टेस्ट की मांग करना कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी को भारी पड़ गया है। पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया है। उन्हें तीन दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है।
प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु ने जारी पद मुक्त एवं कारण बताओं नोटिस पत्र में उल्लेखित किया है कि आप वरिष्ठ प्रवक्ता है और आपकी बात पार्टी लाईन में होना चाहिए, किन्तु आपके द्वारा हमारे दोनों वरिष्ठ नेताओं का नाम जोड़कर मीडिया में प्रचारित करना अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।
इसलिए आपको तत्काल वरिष्ठ प्रवक्ता के पद से पदमुक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है. जिसका 03 दिवस के भीतर अपना लिखित जवाब/स्पष्टीकरण प्रदेश कांग्रेस को प्रेषित करें।

