वेज रिवीजन के नाम पर दिल्ली में सभी सेल कर्मियों के साथ हो रहा छल – दत्ता सांसद विजय बघेल के सार्थक प्रयासों से हो पाया वेतन समझौता

वेज रिवीजन के नाम पर दिल्ली में सभी सेल कर्मियों के साथ हो रहा छल –  दत्ता  सांसद विजय बघेल के सार्थक प्रयासों से हो पाया वेतन समझौता


वेज रिवीजन के नाम पर दिल्ली में सभी सेल कर्मियों के साथ हो रहा छल –  दत्ता

सांसद विजय बघेल के सार्थक प्रयासों से हो पाया वेतन समझौता

भिलाई नगर 22 अक्टूबर । बीएसपी वर्कर्स युनियन के अध्यक्ष  उज्जवल दत्ता ने कहा कि वेज रिवीजन के नाम पर दिल्ली में सभी सेल कर्मियों के साथ छल हो रहा है। NJCS युनियनों ने 13% एमजीबी और 26.5% वैरियेबल पर्क्स के MOU पर हस्ताक्षर करके सेल कर्मियों के साथ विश्वासघात किया है। जबकि 30 जुन को 15% एमजीबी, 35% वैरियेबल पर्क्स, ओपन इंडेड पे स्केल और 1 जनवरी 2017 से संपूर्ण एरियर्स के लिए हड़ताल हुई। इसके अलावा NJCS फोरम सभी सेल कर्मियों के एचआरए, रात्रि भत्ता, छुट्टियाँ, 1 जनवरी 2017 से 31 मार्च 2020 तक का एरियर्स और पेंशन आदि मुद्दों को सब कमिटी के भरोसे छोड़ दिया है। जबकि सबको पता है कि सेल मैनेजमेंट और NJCS युनियनों ने सब कमिटी में सेल कर्मियों के कितने मुद्दों और परेशानियों को हल किया है।

NJCS कमिटी तथा इसके जैसे ही अन्य कमेटियों में रिटायर्ड कर्मियों द्वारा प्रतिनिधित्व होने के कारण केंद्र सरकार के निशाने पर हैं। केंद्र सरकार कर्मियों के हित में फैसलो के लिए ऐसी कमिटी की पैरवी कर रही है, जिसमें कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व सिर्फ नियमित कर्मी ही करें। इस वजह से भी कमिटी में बैठे मैनेजमेंट के चाटुकार बुजुर्ग नेता अपने रहते में  समझौता औने पौने में निपटा रहे हैं।

दुर्ग जिले के  सांसद  विजय बघेल ने सभी सेल कर्मियों सम्मानजनक वेज रिवीजन के मुद्दे को दो बार संसद में उठाया तथा इस्पात मंत्री से भी सतत् संपर्क में रहे।  सांसद  सार्थक प्रयासों से PMO तथा इस्पात मंत्रालय द्वारा सेल मैनेजमेंट पर दबाव स्वरुप सभी बीएसपी कर्मियों का वेज रिवीजन और जल्दी हुआ, जिसके लिए  सांसद को बहुत बहुत धन्यवाद। 

बीएसपी वर्कर्स युनियन के अध्यक्ष  उज्जवल दत्ता ने कहा कि सांसद विजय बघेल अभी दिल्ली प्रवास पर है। इस वेज रिवीजन की कमियों और पेडिंग मुद्दों से सांसद  को अवगत कराया तथा सासंद ने कर्मियों के हित में इस पर तुरंत संज्ञान लिया और इन पेडिंग मुद्दों का जल्द ही न्यायोचित समाधान निकालने की भी बात कहीं है।