गाड़ाडीह उतई रोड पर घर के बाहर खेल रहे हैं 3 वर्षीय मासूम को कुचला हाईवा ने , घटनास्थल पर मौत

गाड़ाडीह उतई रोड पर घर के बाहर खेल रहे हैं 3 वर्षीय मासूम को कुचला हाईवा ने , घटनास्थल पर मौत


गाड़ाडीह उतई रोड पर घर के बाहर खेल रहे हैं 3 वर्षीय मासूम को कुचला हाईवा ने , घटनास्थल पर मौत

दुर्ग 23 अक्टूबर । उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाड़ाडीह उतई रोड पर कल दोपहर घर के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय मासूम को हाईवा चालक ने अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना पर से देर शाम होते ही पुलिस के द्वारा हाईवा चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

उतई पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राम प्रताप साहू 55 साल साकिन भाठापारा ग्राम मटंग में निवासरत है । पेशे से किसान हैं। कल दोपहर 3:30 बजे के करीब घर के बाहर खड़े हुए थे । मुनगा झाड के पास 1 , 2 छोटे बच्चे आपस में खेल रहे थे। उसी समय मानिकचौरी तरफ से गाडाडीह की ओर जाने वाली हाईवा क्र0 CG 07 BF 9909 के चालक ने काफी तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाया और रोड क्रास कर रहे बच्चे डिलेश यादव उम्र 03 वर्ष को वाहन की चपेट में ले लिया। जिसके कारण मासूम बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एयरपोर्ट पर से उतरी पुलिस के द्वारा वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।