छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने भारत में 100 करोड़ हितग्राहियों को वैक्सीन लगाने के लक्ष्य प्राप्त करने पर पीएम एवं सीएम को दी बधाई
भिलाई नगर 23 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कोविड वैक्सीन मे भारत मे 100 करोड हितग्राहियों को वैक्सीन लगाने एतेहासिक लक्ष्य पूरा करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी है। स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों व सहयोगी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियो को उनके द्वारा किया गया कोविड वैक्सीनेशन मे योगदान के लिए धन्यवाद देते दीया छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने प्रदेश के सवा तीन अधिकारी व कर्मचारियों एंव पेंशन धारीयो को 14% महंगाई भत्ता दीपावली के पूर्व देने मांग करते हूए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने पर इस वर्ष बोनस स्वरूप एक माह का अतिरिक्त वेतन देने अपील की है मांग करने वालो मे प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा ,प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ,आलोक मिश्रा, आर डी दीवान, एस के पांडेय ,रविंद्र तिवारी बी के शुक्ला, सतीश परेसिया,समीर रात्रे ,प्रमेश पाल, राकेश तिवारी, अजय नायक, आलिया खातून, सत्येन्द्र गुप्ता, बी एल वर्मा, अनिश वासुदेवन, श्रीमती पी शर्मा ,श्रीमती स्मिता बागडे ,राजेन्द्र यादव, एस एस सोनी ,एस के कन्नोजे, कु अनन्नू राव ,श्रीमयी प्रदीपी सरकार, पी सी जेम्स खिलावन चंदाकर, धनी राम ,नशकर टंडन, संजय सिंह ,रवि ताम्रकार ,राकेश, सहित बडी संख्या में प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बोनस वेतन देने मांग रखी है

