दुर्ग ब्रेकिंग : KPS स्कूल की महिला कर्मी की दुर्घटना में मौत, हिट एंड रन का मामला

दुर्ग ब्रेकिंग : KPS स्कूल की महिला कर्मी की दुर्घटना में मौत, हिट एंड रन का मामला


🛑पुलगांव चौक की घटना, महिला पैदल जा रही थी स्कूल

दुर्ग, 26 दिसंबर। पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह 7:00 के करीब पुलगांव चौक पैदल क्रॉस कर रही केपीएस स्कूल दुर्ग की महिला कर्मचारी को अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलगांव पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

पुलगांव थाना प्रभारी अमित अदानी ने बताया कि केपीएस स्कूल दुर्ग की कर्मचारी उत्तर प्रदेशमुख 50 वर्ष निवासी कोल्हियापुरी आज सुबह अपने कार्यस्थल पर पैदल जा रही थी। सुबह 7:00 के करीब पुलगांव चौक पर अज्ञात वाहन के द्वारा उसे ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में उत्तर देशमुख की मौके स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके स्थल पहुंचकर घटना निरीक्षण के पश्चात अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। सीसीटीवी फुटेज के सहयोग से अज्ञात वाहन के पहचान की प्रयास किया जा रहे हैं।