बीएसपी प्रबंधन से कर्मियों की वेतन पर्ची पाने एचएमएस यूनियन पहुंचा न्यायालय की शरण में प्रबंधन के खिलाफ दायर किया परिवार

बीएसपी प्रबंधन से कर्मियों की वेतन पर्ची पाने एचएमएस यूनियन पहुंचा न्यायालय की शरण में प्रबंधन के खिलाफ दायर किया परिवार


बीएसपी प्रबंधन से कर्मियों की वेतन पर्ची पाने एचएमएस यूनियन पहुंचा न्यायालय की शरण में प्रबंधन के खिलाफ दायर किया परिवार

भिलाई नगर 24 अक्टूबर । भिलाई श्रमिक सभा एचएमएस द्वारा जून 2021 में बीएसपी कर्मचारियों को पूर्व की भांति पेमेंट स्लिप देने हेतु परिवाद दायर किया था ।

गौरतलब है कि बीएसपी द्वारा मार्च 2020 से पेमेंट स्लिप देना बंद कर दिया था एवं उच्च प्रबंधन द्वारा निर्णय लिया गया था कि वेतन संबंधी समस्त सेल के कर्मचारियों का कार्य भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा किया जाएगा। यूनियन द्वारा 3 नवंबर 2020 तथा 6 जनवरी 2021 को प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी कि पूर्व की भांति समस्त बीएसपी कर्मचारियों को पेमेंट स्लिप दिया जाना चाहिए लेकिन प्रबंधन ने ना तो यूनियन से चर्चा की ना ही कोई निर्णय लिया इसलिए यूनियन को परिवाद दायर करना पड़ा क्योंकि ऐसी बहुत सारी जानकारी कंप्यूटर के इंटरनेट पर दिखाए जाने वाली पे स्लिप में नहीं होती तथा यदि कोई कर्मचारी चालू माह को छोड़कर पूर्व माह की पे स्लिप का प्रिंट लेना चाहे तो कंप्यूटर में प्रिंट का ऑप्शन नहीं लेता।

 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पूर्व के अपने वेतन की जानकारी यदि लेना चाहे तो वह एक असंभव कार्य था।

 कोविड-19 से मृत कर्मचारियों के आश्रितों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है क्योंकि आश्रित परिवार के दिवंगत कर्मचारी द्वारा किस मद में कितनी राशि जमा हो रही थी एवं क्या कटौती हो रही थी इसकी सीधी जानकारी  प्राप्त नहीं हो रही थी।

 यदि किसी कर्मचारी को बाहरी किसी एजेंसी द्वारा ऋण लेना होता था तो पेमेंट स्लिप का प्रिंट आउट निकालकर उसमें प्रबंधन का मुहर लगवाना पड़ता था इसके लिए कर्मचारियों को काफी दौड़ भाग करनी पड़ती थी तथा परेशानी का सामना करना पड़ता था।

 यूनियन द्वारा लगाए परिवाद की पहली सुनवाई 21 सितंबर 2021 को डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर (केंद्रीय) रायपुर के समक्ष हुई एवं उपरोक्त सभी समस्याओं के बारे में डिप्टी सीएससी को अवगत कराया गया भिलाई इस्पात प्रबंधन ने इसके निराकरण हेतु समय की मांग की थी । जिसे स्वीकार करते हुए डिप्टी सीएलसी केंद्रीय ने 1 माह का समय दिया एवं अगली सुनवाई 22 अक्टूबर 2021 को निर्धारित की 22 अक्टूबर को सुनवाई में प्रबंधन ने आश्वस्त करते हुए कहा कि उच्च प्रबंधन से चर्चा हो चुकी है पे स्लिप का पेपर प्रिंट करवाया जा रहा है जल्द ही सभी कर्मचारियों को पेमेंट स्लिप दिया जाएगा इस पर एचएमएस यूनियन ने परिवाद को बंद करने का निवेदन किया परिवाद की सुनवाई के दौरान यूनियन की ओर से पहली सुनवाई में लखविंदर सिंह, प्रमोद कुमार मिश्र, डीके सिंह एवं दूसरी सुनवाई में प्रमोद कुमार मिश्र एवं साजिद खान उपस्थित थे।