दीपावली त्यौहार के मदद्नेजर दुर्ग पुलिस द्वारा शहर के कई मार्गों पर चार पहिया वाहन प्रवेश पर लगाई रोक, व्यापारियो एवं ग्राहकों के लिए पार्किग की व्यवस्था बनाने दुर्ग पुलिस ने शुरू की कवायद

दुर्ग 24 अक्टूबर । आगामी दीपावली त्यौहार के मदद्नेजर बाजारों मे सामान खरीदी करने आने वाले आम जनता एवं व्यापारियों व कर्मचारियो के लिए वाहन पार्किग की व्यवस्था के लिए आज से ही दुर्ग पुलिस प्रशासन के द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है शहर के कई व्यस्ततम मार्गों पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है ।

आज जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरी निकाय एवं व्यापारियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में विनय पोयाम, एसडीएम दुर्ग,  जितेन्द्र यादव, (भापुसे) सीएसपी दुर्ग,  हरेश मंडावी आयुक्त नगर निगम दुर्ग,  गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), थाना प्रभारी दुर्ग भूषण एक्का , सूबेदार  अनीष सारथी, (यातायात ) इसके अलावा चेम्बर्स आफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश साखंला, मंत्री अशोक राठी, चेयरमैन पवन बडज्यात्या, दुर्ग जिला ईकाई अघ्यक्ष प्रहलाद रूंगटा, उघोग चेम्बर्स प्रदेश अध्यक्ष संजय चौबे, मोहम्मद भाई, राजू उजाला, अजय शर्मा, राजीव अग्रवाल, जितेन्द्र कश्यप, बहादुर अली थरानी, मेहंदी भाई, पियुश देशलहरा, मौजूद थे ।  स्थल निरीक्षण करने उपरांत निम्नानुसार स्थल निरीक्षण कर व्यवस्था निर्धारित की गई।

 *इदिरा व सराफा मार्केट  दुर्ग की व्यवस्था :-* 

◻️ व्यापारी अपने वाहन तथा अपने संस्थान में काम करने वाले नौकरो की गाडी पुलिस लाईन, महात्मा गांधी स्कूल, एवं मारवाडी स्कूल के मैदान में खडा करेगें ।

◻️आम जनता जो खरीददारी करने मार्केट आयेगे वे अपने वाहन  सीएसपी कार्यालय परिसर, पशु चिकित्सालय के सामने एवं शनिचरी बाजार के पास रिक्त भूमि पार्किंग में अपने वाहन खडा करेगें। 

◻️ त्योहार के दौरान जो पसरा वाले है जैसे,-फूल, दीया, मोमबत्ती आदि पसरा लगाते है उनके लिए टी.बी. हॉस्पिटल के सामने का मैदान एवं इंदिरा मार्केट पार्किंग स्थल आरक्षित रहेगा। 

01 नवंबर से निम्न मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रवेश निषेध कर स्टापर लगाकर वाहन डायर्वड किया जावेगा:-

1.सीएसपी ऑफिस गेट से इंदिरा मार्केट की ओर , 

2.फरिश्ता काम्पलेक्स से इंदिरा मार्केट की ओर,

3. कचहरी से बाज़ार की ओर 

4. शनिचरी बाज़ार से सराफ़ा की ओर

5. मान होटल बाज़ार की ओर