🛑भूपेश बघेल ने X पर किया ट्वीट अमित शाह जी डरूंगा नहीं
भिलाई नगर 20 दिसंबर। सर्वे कर रही कंपनी दिलग्रिड विट्स प्राइवेट लिमिटेड वाट्स इंडिया थिंक्स के 6 कर्मचारियों को कांग्रेस के द्वारा पकड़ा है। जिसमें चार पुरुष व दो महिलाएं शामिल। सभी 6 कर्मचारियों को भिलाई भट्टी पुलिस के सुपुर्द किया गया है। थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की शिकायत पर से सभी 6 लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग जिले के भिलाई शहर में कांग्रेसियों ने कंपनी दिलग्रिड विट्स प्राइवेट लिमिटेड वाट्स इंडिया थिंक्स के 6 कर्मचारियों को पकड़ा है। जिसमें चार पुरुष व दो महिलाएं शामिल। सभी लोग आज शाम 5:00 बजे भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गिरफ्तारी होनी चाहिए की नहीं होनी चाहिए समेत अलग-अलग सवालों पर सर्वे कर रहे थे।
इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि इन 6 कर्मचारियों को तीनों अध्यक्षों में भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल नगर निगम भिलाई के एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी सहित अन्य कांग्रेसजनों के द्वारा पकड़ा गया। इसके बाद सभी 6 कर्मचारियों को भिलाई भट्टी पुलिस के सुपुर्द किया गया।
कांग्रेसियों ने शराब घोटाला केस में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े सवालों पर आपत्ति जताई।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपनी गिरफ्तारी का शक जताया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि वे इसको लेकर बकायदा सर्वे भी करा रहे हैं।

पूर्व सीएम ने एक्स पर लिखा कि
अमित शाह जी! डरूंगा नहीं.
तमाम तरह के हथकंडे अपनाकर मुझे बदनाम करने की कोशिशों के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सर्वे करवा रहे हैं.
सर्वे एजेंसी की 70 टीमें छत्तीसगढ़ में जगह जगह जाकर लोगों से पूछ रही हैं कि क्या भूपेश बघेल को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए?
आज भिलाई में एक टीम के सदस्यों को मेरे साथियों ने पकड़ा तो राज़ खुला.
ग़ज़ब के गृहमंत्री हैं. विधि सम्मत कार्रवाई करने की जगह सर्वेक्षण करवा रहे हैं.
पहले महादेव सट्टा ऐप में मुझ पर अनर्गल आरोप लगाए. अब पीएमओ के अधिकारियों के ही सट्टेबाज़ी में होने के चर्चे होने लगे तो शराब घोटाले में घसीटने की कोशिश हो रही है.
अमित शाह जी, सुन लीजिए, चाहे जो हथकंडा अपनाइए, छत्तीसगढ़ की जनता मेरे और कांग्रेस के साथ खड़ी है.
मैं कांग्रेस का सिपाही हूं. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोरों की परवाह नहीं की तो आपसे क्योंकर डरने लगे ?
न डरे हैं, न डरेंगे
लड़े हैं और लड़ेंगे

