एक्स वाइफ से रेप व आप्राकृतिक कृत, बोकारो स्टील प्लांट का अफसर गिरफ्तार

एक्स वाइफ से रेप व आप्राकृतिक कृत, बोकारो स्टील प्लांट का अफसर गिरफ्तार


🛑भिलाई लेकर पहुंची दुर्ग पुलिस, कार्रवाई के बाद भेजा जेल

भिलाईनगर, 19 दिसंबर। तलाक के बाद एक्स वाइफ से आप्राकृतिक कृत एवं बलात्कार के मामले में बोकारो स्टील प्लांट में पदस्थ अधिकारी को महिला थाना भिलाई पुलिस के द्वारा 17 दिसंबर को झारखंड से गिरफ्तारी के पश्चात सड़क मार्ग से भिलाई लाया गया। कार्यवाही के पश्चात उसे जेल भेज दिया गया।

जिला पुलिस प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला सेल श्रीमती पद्मश्री तवर ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायत की थी कि पति से वर्ष 2017 में तलाक हो गया था। डिवोर्स के पश्चात महिला अपने बच्चों के साथ भिलाई स्थित पति के घर में ही रह रही थी। इस दौरान आरोपी पूर्व पति के द्वारा तलाक के बाद मौका पाकर पीड़िता के साथ बलात्कार किया एवं अप्राकृतिक कृत भी किया था। महिला के द्वारा कुछ समय के पश्चात इस मामले में पूर्वपति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की गई थी। अप्राकृतिक कृत्य की शिकायत दर्ज कराई थी। कई बार काउंसलिंग करवाने के बावजूद मामला सुलझ नहीं पाया था। पुलिस ने धारा 376, 377 एवं अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी थी।

डीएसपी भारती मरकाम ने बताया कि विवेचना के दौरान आरोपी को झारखंड स्थित बोकारो स्टील प्लांट से 17 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात सड़क मार्ग से बोकारो स्टील प्लांट में अधिकारी आरोपी को सड़क मार्ग से कल भिलाई लाया गया था। कार्यवाही करने के पक्ष न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।