नवीन आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए आज लगा एक दिवसीय शिविर, हितग्राही को लाना होगा आधार एवं राशन कार्ड

भिलाई नगर 25 अक्टूबर । सेक्टर 7 स्थित वार्ड पार्षद कार्यालय में आज एक दिवसीय नवीन आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए पूर्व पार्षद लक्ष्मीपति राजू के द्वारा शिविर लगाया गया है ।

पूर्व पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि इस शिविर में सेक्टर 07 के नागरिक जिनके द्वारा अभी तक आयुष्मान भारत कार्ड नहीं बनाया गया है वह शिविर में पहुंचकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं । शिविर प्रातः 10.30 बजे से पार्षद कार्यालय सेक्टर 07 में प्रारंभ हो चुका है। नवीन आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए हितग्राही आधार कार्ड एवं राशन कार्ड साथ में लावें; मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करें; सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।