दुर्ग जिला वॉलीबॉल टीम का चयन 21 दिसंबर को हॉस्पिटल सेक्टर मैदान में

दुर्ग जिला वॉलीबॉल टीम का चयन 21 दिसंबर को हॉस्पिटल सेक्टर मैदान में


भिलाई नगर 18 दिसंबर। 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप 25 से 28 दिसंबर तक वॉलीबॉल कॉम्प्लेक्स, पंत स्टेडियम, सेक्टर 1 भिलाई में आयोजित है। जिसमें दुर्ग जिला की महिला एवं पुरुष टीम भी भाग लेगी l उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दुर्ग जिला टीम की चयन प्रक्रिया 21 दिसंबर रविवार को सायं 3:00 बजे से सी -3, HVC वालीबॉल मैदान, हॉस्पिटल सेक्टर, भिलाई में आयोजित है l इस चयन प्रक्रिया में जो भी महिला पुरुष भाग लेना चाहते हैं वे समय पर उपस्थित होकर उक्त प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए सुशांत डे, अध्यक्ष, दुर्ग अमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन मो .नं.7587168989. राजेन्द्र राय, सचिव, दुर्ग अमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन मोबाइल नं. 9826518828 से संपर्क कर सकते हैं।