देश में 100 करोड़ कोविड-19 डोज लगाने का लक्ष्य पूर्ण होने पर भाजयुमो ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त
दुर्ग 25 अक्टूबर । भरतीय जनता युवा मोर्चा जिला दुर्ग द्वारा देश मे 100 करोड़ से अधिक लोगो को सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन किए जाने के उपलक्ष में देश के नेतृत्व करता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित इस लक्ष्य तक पहुंचने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समस्त कोरोना योद्धाओं का आभार मानव श्रृंखला बनाकर किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नितेश साहू ने बताया कि विश्व में यह कीर्तिमान भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति से संभव हो पाना बताया और बहुत जल्द ही सत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य तक पहुंचने की बात कही और कहा कि हमें देश के प्रधानमंत्री सहित इस टीकाकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समस्त मेडिकल स्टाफ एवं कोरोना योद्धाओं पर गर्व है । इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू जिला महामंत्री तेखन सिन्हा मंडल महामंत्री पोषण साहू मंडल मंत्री संजय शुक्ला मोहन बागुल लकेश्वर साहू मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू जिला सोशल मीडिया प्रभारी निलेश सिन्हा जिला कार्यकारिणी सदस्य पीयूष मालवीय भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल कुमावत मंडल महामंत्री कार्यक्रम प्रभारी अनिकेत यादव मंडल उपाध्यक्ष चंदन साहू उपाध्यक्ष निरंजन दुबे पटरी पार मंडल उपाध्यक्ष आशीष पांडे एवं अन्य युवा मोर्चा के साथी गण उपस्थित थे इस आभार कार्यक्रम के प्रभारी मंडल महामंत्री अनिकेत यादव थे ।

