भिलाई नगर 16 दिसंबर। एक राय होकर जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज की कुटरचना कर अपने नाम करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस के द्वारा 5 साल बाद गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में चार आरोपी को पुर्व मे गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी मलेश्वर उर्फ मालेश राव के फरार होने से धारा 173(8) जाफौ के तहत अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया था। फरार आरोपी को रात्री गस्त के दौरान उसके घर में दबिश देकर पकड़ा गया। न्यायिक रिमांड पर आरोपी को भेजा गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पद्मश्री तवर ने बताया कि 14 जनवरी 2021 को आवेदक विजय कुमार पिता बालेश्वर प्रसाद उम्र 57 साल सा0 क्वाटर नं बी/7 स्टाफ कालोनी आदित्यपुरम सावा शंभुपुरा रोड जिला चित्तौडगढ राजस्थान साथ में पत्नी मंजू विजय कुमार ने थाना सुपेला उपस्थित आकर लिखित शिकायत पेश किये। शिकायत पत्र मे अनावेदक राजू खान, बलदेव सिंह भांबरा एवं अन्य के विरूद्ध स्वयं के नाम की जमीन पटवारी हल्का नंबर 14, खसरा नंबर 2628/14 प्लाट नं 93 बी, 216 वर्गमीटर जमीन को वर्ष 1994 में गृहनिर्माण सहकारी समिति से खरीदा था। वर्ष 2020 में आवेदक द्धारा आनलईन से चेक करने पर उक्त जमीन को स्वयं के नाम से नहीं पाया प्रथम दृष्टया आवेदन से दर्षित हो रहा है कि आवेदक के साथ अनावेदक राजू खान, बलदेवसिंह एवं अन्य द्धारा धोखाधडी कर आवेदक की उक्त भूमि को अपने नाम रजिस्टार कार्यालय से अन्य किसी के नाम से नामांतरण करवाया है, प्रकरण में चार आरोपी पुर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी मलेश्वर उर्फ मालेश राव फरार होने से धारा 173(8) जाफौ के तहत अभियो पत्र न्यायालय में पेश किया गया था, फरार आरोपी को रात्री गस्त के दौरान उसके घर में दबिश देकर पकड़कर, आरोपी को 15 दिसंबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
अपराध क्रमांक 37/2021 धारा 420, 419, 467, 468, 471, 34, भादवि
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव एवं सुपेला थाना सउनि संतोष मिश्रा, प्र.आर. योगेश चंन्द्राकर, आर. शुर्यप्रताप सिंह, का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी – मलेश्वर उर्फ मालेश राव पिता सिमादी राव उम्र 35 साल निवासी कृष्णा नगर चौंक सरकारी स्कुल के पास थाना सुपेला, जिला दुर्ग(छ.ग.)

