🛑छत्तीसगढ़ स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता में एच.टी.सी. कंपनी के डायरेक्टर ने खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन
दुर्ग, 15 दिसंबर। क्रीड़ा भारती दुर्ग डिस्ट्रिक्ट पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन, दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बी.आई.टी. कॉलेज, दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता में एच.टी.सी. कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीय भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं खेल में पूर्ण एकाग्रता, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने राज्य व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे समस्त खिलाड़ियों को इस सफल आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय शर्मा , पैरा ओलम्पिक प्रकोष्ठ क्रीड़ा भारती प्रदेश संयोजक श्री राजेंद्र पाध्ये , राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के संयोजक श्री राजेंद्र सिंह यादव जी , छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री तुलसी सोनी जी , कोषाध्यक्ष, महासचिव पावर लिफ्टिंग इंडिया श्री कृष्ण साहू जी , श्री नश्कर टंडन जी एवं सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारीगण— श्री मलकीत सिंह, श्री जोगा राव, श्री अनिल चौधरी, श्री निर्मल सिंह ‘निम्मे’, श्री शाहनवाज़ कुरैशी, श्री रमन राव, श्री इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, श्री वाजिद अंसारी, श्री रमन सारथी, श्री गुरप्रीत सिंह, श्री पंकज शर्मा एवं श्री सोम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

