छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू


रायपुर, 14 दिसंबर। विधानसभा का शीतकालीन सत्र रविवार से शुरू हुआ। सदन की कार्रवाई से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी दिनों में सदन की कार्रवाई पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।