दुर्ग पुलिस के साथ 9 साल से खेल रहा था लुकाछिपी का खेल, उड़ीसा से हुआ गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस के साथ 9 साल से खेल रहा था लुकाछिपी का खेल, उड़ीसा से हुआ गिरफ्तार


🛑ट्रक एवं 19 टन एल्युमिनियम बेचने के प्रयास का था आरोपी

भिलाईनगर, 13 दिसंबर। थाना खुर्सीपार के प्रकरण में 09 वर्षों से फरार आरोपी पतीता बाघ को उडिसा से गिरफ्तार किया गया। 09 वर्षों से पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहा था। अंततः उडिसा से पकड़ा गया। पूर्व में 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि थाना खुर्सीपार के अपराध क्रमांक 326/2016 धारा 407, 511, 120बी, 34 भादवि में वर्ष 2016 में प्रार्थी अनिल कुमार मिश्रा पिता विजय शंकर मिश्रा पता झारसागुडा उडिसा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ड्रायवर ट्रक में 19 टन 319 किलो एल्युमिनियम वायर लोड कर बैंगलोर जाना था। जो ट्रक मालिक को धोखा देकर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर ट्रक में लोड एल्युमिनियम वायर को अन्य आरोपियों के साथ मिलकर भिलाई में आकर बेचकर गबन करने की कोशिश कर रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर ट्रक मय माल को पुलिस द्वारा जप्त कर 09 लोगों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया था। मुख्य आरोपी पतीता बाघ मौका फायदा उठाकर भाग गया था। जिसकी पता तलाश करते हुए पुलिस के द्वारा 13 दिसंबर अर्थात आज आरोपी को उड़ीसा से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी खुर्सीपार आनंद शुक्ला के नेतृत्व में प्र.आर. 577 रोहित यादव, आरक्षक 181 बृजमोहन सिंह की विशेष भूमिका रही।

थाना:- खुर्सीपार

अपराध क्रमांक :- 326/2016

धारा :- 407, 511,

नाग आरोपी :- पतीता बाघ पिता नरूपमणी बाघ (उडिया) उम्र 45 साल पता खीरपुर थाना सुबरनापुर जिला वीर महाराजपुर उडिसा।