चंद्र मौर्य अंडर ब्रिज के पास संदिग्ध अवस्था में बोर में बंद मिली महिला की लाश

चंद्र मौर्य अंडर ब्रिज के पास संदिग्ध अवस्था में बोर में बंद मिली महिला की लाश


🛑आने जाने वालों ने दी सूचना सुपेला पुलिस मौका स्थल पर

भिलाईनगर, 13 दिसंबर। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्र मौर्य टॉकीज अंडर ब्रिज के समीप बोर में बंद एक अज्ञात महिला की मिली है। सुपेला पुलिस मौका स्थल पर पहुंची है। पंचनामा कार्यवाही के बाद बॉडी को पीएम के लिए भिजवाया जाएगा। सुपेला पुलिस द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की गई है।

थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव ने बताया कि सुबह 9:00 के करीब चंद्र मौर्य अंडर ब्रिज के पास से गुजरने वाले राहगीरों के द्वारा बोर में बंद बॉडी देखे जाने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही तत्काल सुपेला पुलिस मौका स्थल पर पहुंची। अवलोकन के दौरान बोर में बंद एक महिला की बॉडी मिली है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल बॉडी को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। महिला कौन है कहां की रहने वाली है उसकी पहचान के प्रयास पुलिस के द्वारा किए जा रहे हैं।