🔴दुर्ग पुलिस ने संबलपुर उड़ीसा से किया आरोपी को गिरफ्तार
भिलाईनगर, 12 दिसंबर। नेवई थाना क्षेत्र मे धोखाधड़ी करने के आरोपियों को संबलपुर उड़ीसा से दुर्ग पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा प्रार्थी एवं अन्य लोगो से पैसा जमा कराकर लगभग 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड जेल पर भेजा गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि MCX कंपनी प्रतिमाह 03 से 07 प्रतिशत लाभांस देने का झांसा देकर राशि इन्वेस्ट कराकर फर्जी बाँडपेपर देकर अपने अपने खाते में छलपूर्वक 49,50,000 रू जमा कराकर धोखाधडी करने की रिपोर्ट पर धारा 420, 467, 468, 471, 409, 34 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान उक्त प्रकरण मे आरोपी प्रकाश चंद्र पाढी को प्रकरण मे 25/09/2025 को संबंलपुर से गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय जिला दुर्ग मे पेश किया गया है। जो वर्तमान मे केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूध्द है उसी प्रकरण में अन्य आरोपी संतोष कुमार आचार्य उम्र 44 वर्ष भानुपाली जिला संबंलपुर उडिसा जो की थाना भानूपाली के अप0क्र0 41/25 धारा 316(2, 318 (2), 336(2), 340(2) बीएनएस के प्रकरण में गिरफ्तार होकर सर्किल जेल संबंलपुर मे निरूध्द था। जिसके संबंध में सूचना मिलने पर न्यायालय के आदेशानुसार उक्त आरोपी संतोष कुमार आचार्य को सर्किल जेल संबंलपूर से दुर्ग लाया जाकर प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय दुर्ग मे पेश कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड लिया जा रहा है l
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई उनि कमल सिंह सेंगर उनि सुरेन्द्र तारम, आर. 612 हेमंत नेताम, 1603 रवि बिसाई का योगदान उल्लेखनीय रहा ।
गिरफ्तार आरोपी
- संतोष कुमार आचार्य उम्र 44 वर्ष पता भानुपाली जिला संबंलपुर उडिसा

