सुरडुंग में लगी जुआरियों की महफिल हो गई मुखबिरी, जामुल पुलिस ने दबोचा 7 को

सुरडुंग में लगी जुआरियों की महफिल हो गई मुखबिरी, जामुल पुलिस ने दबोचा 7 को


🔴91 हजार रुपए नगदी एवं ताश पत्ती की जप्त

भिलाई नगर 12 दिसंबर। थाना जामुल पुलिस ने जुआ खेलते 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम सुरडुंग नाला के पास जुआ खेल रहे थे। आरोपियों से 91,500/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया।

जिला पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तवर ने बताया कि थाना जामुल पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि ग्राम सुरडुंग नाला किनारे आम जगह में कुछ व्यक्तियो द्वारा रूपये पैसे का दाव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे है। जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया। रेड कार्यवाही में शेखर देवांगन, रामा बघेल, संतोष शुक्ला, मुरली साहू राजेश साहू एवं सत्यम साहू मिले जिनके कब्जे एवं फड़ से 91,500/- रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की गई है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरी. पुनीत राम सूर्यवंशी, आरक्षक तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह एवं आर. चालक अतुल सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक :- 956/2025
धारा :- छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) जप्ती :- 91,500/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश।

गिरफ्तार आरोपी :-
01 शेखर देवांगन निवासी महामाया वार्ड ग्राम सुरडुंग

02 रामा बघेल निवासी कैलाश नगर

03 संतोष शुक्ला निवासी मीलन चौक सुरडुंग,

04 जितेन्द्र साहनी निवासी इंदिरा नगर सुपेला

05 मुरली साहू निवासी जेवरा सिरसा,

06 राजेश साहू निवासी हाउसिंग बोर्ड चरोदा

07.सत्यम साहू निवासी शिव मंदिर जामुल