BSP पावर प्लांट – 1 के केबल गैलरी में लगी आग, BF-8 में हॉट एयर सप्लाई बंद

BSP पावर प्लांट – 1 के केबल गैलरी में लगी आग, BF-8 में हॉट एयर सप्लाई बंद


🔴पावर प्लांट केवल गैलरी से उठती आग की लपटों का देखिए वीडियो

भिलाई नगर 12 दिसंबर। भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर स्थित पावर प्लांट 1 के गैलरी केबल में आग लग गई। इसके कारण कोकोवन एवं ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 8 सहित अन्य यूनिट में कार्य प्रभावित हुआ है। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम मौका स्थल पर पहुंच गई है और आज को बुझाने के प्रयास किया जा रहे हैं।
बीएसपी सूत्रों के मुताबिक आज पावर प्लांट क्रमांक 1 के गैलरी में लगे केवल में आग लग गई। पावर प्लांट से ही ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 8 को हॉट एयर की सप्लाई होती है। सूत्रों के मुताबिक इस आग लगने के कारण ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 8 में हॉट एयर की सप्लाई बंद हो गई है। जिसके कारण कार्य प्रभावित हुआ है। इसी प्रकार से कोकोवन में भी कार्य प्रभावित हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक इन दो यूनिट के अलावा भी अन्य यूनिट का काम इस आगजनी के कारण प्रभावित हुआ है। आग लगने की सूचना कर्मचारियों के द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को दे दी गई। जिसके कारण दमकल टीम मौके स्थल पर पहुंची हुई। पावर प्लांट एक के गैलरी केबल में जहां आग लगी है वहां पर पानी की बौछार करके आज को बुझाने के प्रयास किया जा रहे हैं।