हाईवा ने बाइक सवार को मारी ठोकर इलाज के दौरान युवक की मौत पुलगांव पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

हाईवा ने बाइक सवार को मारी ठोकर इलाज के दौरान युवक की मौत पुलगांव पुलिस ने किया जुर्म दर्ज


हाईवा ने बाइक सवार को मारी ठोकर इलाज के दौरान युवक की मौत पुलगांव पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

दुर्ग 26 अक्टूबर । पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्ग राजनांदगांव रोड पर कल दोपहर में राजीव लोचन पेट्रोल पंप के पास अज्ञात हाईवा द्वारा बाइक सवार को पीछे से ठोकर मार दी इस दुर्घटना में घायल युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया था जा उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई रिपोर्ट पर से पुलगांव पुलिस द्वारा अज्ञात हाईवे चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

 पुलगांव पुलिस ने बताया कि प्रार्थी खिलेश कुमार साहू 23 वर्ष  शीतला पारा ग्राम सोमनी राजनंदगांव में निवासरत है। पुलगांव चौक दुर्ग में मां बम्लेश्वरी आटो रिपेयरिंग दुकान पर हेल्परी का काम करता है। कल लगभग दोपहर 1:00 बजे दुकान के सामने बैठकर काम कर रहा था तभी दुर्ग तरफ से दीपक कुमार साहू निवासी ग्राम अंजोरा कबीर चौक का अपनी बाइक  क्र0 सीजी 08 एच 6926 से दुर्ग तरफ से अंजोरा अपने घर तरफ मुख्य सडक मार्ग से अपनी सही दिशा व रप्तार से जा रहा था। राजीव लोचन पेट्रोल पंप के सामने राजनांदगांव दुर्ग मार्ग पुलगांव में पीछे से एक पीले रंग का ट्रक हाईवा का अज्ञात चालक के द्वारा अपनी वाहन को काफी तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर बाइक सवार दीपक कुमार साहू को पीछे से जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया । जिससे दीपक कुमार साहू बाइक सहित सडक पर गिरकर दब गया था।   एक्सीडेंट से उसके सिर,मुंह,नाक,कान पर काफी गंभीर चोंटे आई थी। हाईवा ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर राजनांदगांव की ओर भाग गया । तब खिलेश , धनराज पुरी तथा आस-पास के लोग ने घायल अवस्था मे दीपक कुमार को चार पहिया वाहन से जिला अस्पताल दुर्ग उपचार हेतु भिजवाये । जिला अस्पताल दुर्ग में दीपक कुमार की मौत हो गई । रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलगांव पुलिस धारा धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।