पूर्व शादियाँ छुपाकर 32 लाख ठगने वाला फरार ठग गुजरात से गिरफ्तार

पूर्व शादियाँ छुपाकर 32 लाख ठगने वाला फरार ठग गुजरात से गिरफ्तार


🔴पूर्व में समाचार पत्रों में शादी का इश्तहार देकर फसाया तीन महिलाओं को

दुर्ग, 11 दिसंबर। आरोपी पूर्व से तीन महिलाओं के साथ शादी कर चुका है। पूर्व शादी को छुपा कर प्रार्थी महिला से शादी कर लाखों रुपए ऐंठकर धोखाधडी की।
समाचार पत्रों में झुठा शादी के लिए विज्ञापन छपाकर महिलाओ को अपने झासा में लेता था। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल कर लुक छिप रहा था। दुर्ग पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया गया।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि प्रार्थिया के साथ आरोपी बीरेन्द्र कुमार सोलंकी पिता चमन सिंग सोलंकी उम्र 54 साल पता तरातमा बंगलोत प्लाट नं 2 शिवम पार्क यक्क्ष्रे मंदिर के पीछे माधापारा कच्छ थाना भुज गुजरात में रहता है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर एवं अपने पूर्व में किये गये शादी को छिपाते हुए पीडिता के साथ पून: शादी की। घटना दिनांक से अपनी जरूरी खर्च बताकर फरवरी 2022 में प्रार्थिया से 2 लाख रूपये लिये एवं जनवरी 2024 में 6 लाख कैश भी लिए। ये दोनो रकम पीड़ित महिला के द्वारा बैंक से लोन लेकर दी थी। जिसकी किश्त आज भी महिला के द्वारा ब्याज सहित भरी जा रही है। शादी के बाद भी जब पैसे की जरूरत पड़ती तो पीड़ित महिला के कुछ गहने गिरवी रखवाकर 1 लाख 30 हजार का गोल्ड लोन करवाया। उसकी भी किश्त पीड़िता के द्वारा दी जा रही है। इस प्रकार बिरेन कुमार सोलंकी के द्वारा अभी तक 2021 से 2024 तक विभिन्न किश्तों में गुगल पे एवं एकाउन्ट पे के माध्यम से 18,00,000/- रू. तथा जब भी दुर्ग आते वो महिला से कुछ पैसे ले जाते थे, वो लगभग 5 लाख रूपये इस प्रकार लगभग 32 लाख रूपये ले चुके है। तथा 2024 में दुर्ग आने पर घर में महिला की अनुपस्थिति के समय लगभग 12 लाख रूपये लेकर पीडिता के साथ धोखाधडी किया है अपना परिचय बदलकर कर अपना ठिकाना बदलकर कर पकड़े जाने के डर से लुकछीप रहा था। जिसे आज थाना मोहन नगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

नाम आरोपी- बीरेन्द्र कुमार सोलंकी पिता चमन सिंग सोलंकी उम्र 54 साल पता तरातमा बंगलोत प्लाट नं 2 शिवम पार्क यक्क्ष्रे मंदिर के पीछे माधापारा कच्छ थाना भुज (गुजरात)।

अपराध क्रमांक 343 रा 85, 318(4) बीएनएस