आरक्षक चयन परीक्षा वर्ष 24 : दुर्ग के चयनित अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन कल

आरक्षक चयन परीक्षा वर्ष 24 : दुर्ग के चयनित अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन कल


दुर्ग 10 दिसंबर। दुर्ग जिला पुलिस आरक्षक चयनित अभ्यर्थियों को 11 दिसंबर को बुलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने विजय कुमार अग्रवाल ने कहा है कि चरित्र सत्यापन हेतु दस्तावेजों सहित रक्षित आरक्षित केंद्र दुर्ग में 11 दिसंबर की सुबह उपस्थित रहें।

छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 9 दिसंबर को चयन सूची जारी की गई थी। इसी चयन सूची में जिला दुर्ग हेतु चयनित समस्त वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति संबंधित अग्रिम कार्यवाही की जानी है। इसी के संदर्भ में चयनित अभ्यर्थी 11 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे रक्षित केन्द्र दुर्ग में उपस्थित होकर चरित्र सत्यापन हेतु अनुप्रमाणन फार्म भरना सुनिश्चित करे। अभ्यर्थी अपने साथ निम्नानुसार मूल दस्तावेज अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होवे।