शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी अहिवारा के प्रभारी प्राचार्य ने महाविद्यालय के पुराने भवन में फांसी लगाकर की आत्महत्या, तलाशी में मिला सुसाइडल नोट
दुर्ग 28 अक्टूबर । शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी अहिवारा के प्रभारी प्राचार्य के द्वारा महाविद्यालय के पुराने भवन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई सूचना पर से नंदिनी पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है पुलिस ने बताया कि एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू ने बताया कि शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी अहिवारा के प्राचार्य डॉक्टर बी पी नायक आज सुबह कॉलेज पहुंचे थे। करीबन 9:30 बजे के आसपास महाविद्यालय के पुराने भवन कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई । महाविद्यालय के चपरासी करण जिसे प्रभारी प्राचार्य के द्वारा बुलाया गया था। उसके द्वारा प्रभारी प्राचार्य को सीलिंग फैन के सहारे फांसी पर झूलते हुए देखा । इसके बाद उसके द्वारा कॉलेज के अन्य स्टाफ को जानकारी दी। इसके बाद तत्काल नंदिनी पुलिस को सूचना दी गई । इस संबंध में थाना प्रभारी लक्ष्मण कमेटी ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य डॉ बी पी नायक उम्र करीब 60 वर्ष नंदिनी टाउनशिप में ही रहते हैं । आज सुबह कॉलेज पहुंचे थे । सूचना मिलने के बाद तलाशी में उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है । उनके लिखावट से मिलान के पश्चात ही सुसाइडल नोट में किए गए उल्लेख का खुलासा किया जाएगा । फिलहाल पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्रवाई के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

