श्री राम जन्म उत्सव समिति महिला शाखा पश्चिम प्रखंड की अध्यक्ष बनी प्रभारानी, अन्य पदों पर भी नियुक्तियां, 17 महिलाओं को बनाया गया कार्यकारिणी सदस्य
भिलाई नगर 31 अक्टूबर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने, प्रदेश महामंत्री बुद्धन ठाकुर की अनुमति से भिलाई जिला अध्यक्ष सेवकराम साहू एवं महिला शाखा जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू दुबे की सहमति से युवा शाखा के जिलाध्यक्ष मनीष पाण्डेय की अनुशंसा पर मुख्य शाखा पश्चिम प्रखण्ड के अध्यक्ष तिलकराज यादव द्वारा महिला शाखा पश्चिम प्रखण्ड के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
श्री यादव ने कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती प्रभारानी साहू को प्रखण्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं श्रीमती पुष्पा पटेल, श्रीमती अराधना यादव एवं श्रीमती ज्योति ठाकुर को महामंत्री बनाया गया है। इसी क्रम में श्रीमती सी. एन. आशा, श्रीमती आशा मौर्या, श्रीमती नीलिमा शुक्ला, श्रीमती ममता वर्मा, श्रीमती ज्योति साहू, श्रीमती सविता सिंह, श्रीमती राजकुमारी शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्रीमती मानकुंवर, श्रीमती नयन साहू, श्रीमती लखविंदर कौर, श्रीमती स्मिता मसालकर, श्रीमती रेणु पाण्डेय, श्रीमती रश्मि अगरकर एवं श्रीमती लक्ष्मी साहू को मंत्री तथा श्रीमती दीपशिखा गुप्ता, श्रीमती ईश्वरी साहू को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। श्रीमती सोनाली सिंगडे को मीडिया प्रभारी तथा श्रीमती अरूणा जैन को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में 17 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

