सर्व समाज समन्वय महासभा की भिलाई जिला कार्यकारिणी घोषित, रामकुमार अध्यक्ष चुने गए

सर्व समाज समन्वय महासभा की भिलाई जिला कार्यकारिणी घोषित, रामकुमार अध्यक्ष चुने गए


सर्व समाज समन्वय महासभा की भिलाई जिला कार्यकारिणी घोषित, रामकुमार अध्यक्ष चुने गए

भिलाई नगर, 1 नवंबर। सर्व समाज समन्वय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. संजीव कर्माकर ने पत्रवार्ता में बताया कि यह संगठन एक सामाजिक लोकतंत्र है, जिसका मूल उद्देश्य सभी समाजों व लोगों के द्वारा एकता, सद्भाव और समानता के सिद्धांत के आधार पर सामाजिक लोकतंत्र स्थापित कर सभी समाजों व लोगों के सामाजिक, आर्थिक तथा धार्मिक व्यवस्था अक्षुण्ण रखते हुए सभी प्रकार के हितों की रक्षा करना है।

उन्होंने बताया कि महासमुंद के बाद भिलाई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संविधान में जो मौलिक व सामाजिक अधिकार दिए हैं उसके तहत महासभा हिंदू समाज व लोगों की सभी प्रकार से रक्षा करेगी। समाजों में आपसी समन्वय स्थापित कर सभी समाजों व लोगों के द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर सभी समाज को मदद पहुंचाने का प्रयास महासभा करेगी। इस सामाजिक संगठन में सहभागिता सुनिश्चित करने भिलाई में मधुर देवांगन व ऋषिकेश से संपर्क किया जा सकता है। दुर्ग जिला कार्यकारिणी में सदस्यता हेतु वीरेंद्र सिंह, दल्ली राजहरा में ऋषिकेश और राजनांदगांव में डॉक्टर ज्ञानेश श्रीवास्तव से संपर्क किया जा सकता है। 

डॉ संजीव कर्माकर ने बताया कि महासभा वह सभी कार्य करेगी जो हिंदू समाज और लोगों के हितों में हो। महासभा का कार्य क्षेत्र व दायरा भारत के ग्राम से लेकर राष्ट्र व वैश्विक है। वर्तमान में महासभा जिला महासमुंद के सभी खंडों में कार्य कर रही है। भिलाई को जिला मान कर भिलाई जिला कार्यकारिणी लोकतंत्र के आधार पर गठित की गई है, जिसके तहत भिलाई के प्रथम अध्यक्ष रामकुमार साव, उपाध्यक्ष अरुण मुखर्जी, रमेश चतुर्वेदी, झग्गर यादव और नगीना यादव, देवेंद्र सिंह चंदेल सचिव, लोकेश यादव व राजा चक्रवर्ती उप सचिव का दायित्व निभाएंगे। कोषाध्यक्ष सत्यनारायण साहू, उप कोषाध्यक्ष पवन चंद्राकर व रविंद्र देवांगन, मीडिया संयोजक अभिलाष व सिद्धार्थ शर्मा, गौतम ढीमर मीडिया उप संयोजक, ललित चोपड़ा तथा ओमप्रकाश देवांगन प्रवक्ता बनाए गए हैं। भिलाई जिला कार्यकारिणी में सभासद के दायित्व में 60 सदस्य शामिल किए गए हैं। पत्रकार वार्ता में अभिलाष दीक्षित, देवेंद्र सिंह चंदेल, रामकुमार साव भिलाई जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।