प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने श्री राम जन्म उत्सव समिति मनाएगा धर्म जागरण पखवाड़ा

प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने श्री राम जन्म उत्सव समिति मनाएगा धर्म जागरण पखवाड़ा


प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने श्री राम जन्म उत्सव समिति मनाएगा धर्म जागरण पखवाड़ा

भिलाई नगर 3 नवंबर । श्रीराम जन्मोत्सव समिति की प्रांतीय बैठक सेक्टर 9 में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी एवं राज्य निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज समाज के लोग किसी वजह से धर्मांतरित हो रहे हैं, इसलिए समाज को धर्म के प्रति निष्ठावान बनाने के लिए समिति द्वारा धर्म जागरण पखवाड़ा चलाया जाना चाहिये। श्री पाण्डेय के इस आव्हान का उपस्थित सभी लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए अनुमोदित किया। 

बैठक के दौरान इस पखवाड़े के आयोजन के लिए सभी प्रखण्डों की बैठक की तिथि तथा प्रभारियों की घोषणा की गई। जिसमें 7 नवंबर को पश्चिम प्रखण्ड, कुम्हारी प्रखण्ड, रिसाली, सुपेला, पूर्व, छावनी, केम्प एवं वैशालीनगर प्रखण्ड में आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 8 नवंबर को खुर्सीपार और जामुल में पखवाड़े का आय़ोजन किया जाएगा। समिति द्वारा इस आयोजन के लिए प्रखण्डवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है जिसमें पश्चिम प्रखण्ड में चिन्ना केशवलू, मुन्ना पाण्डेय एवं राजू श्रीवास्तव, कुम्हारी प्रखण्ड में रविन्द्र सिंह, के.के. तिवारी एवं संतोष अग्रवाल, रिसाली प्रखण्ड में विष्णु पाठक, रविन्द्र भगत, जोगिन्दर शर्मा एवं विनोद सिंह, सुपेला प्रखण्ड में पियूष मिश्रा, मदन सेन एवं भोजराम सिन्हा, पूर्व प्रखण्ड में बसंत प्रधान एवं रमेश माने की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में छावनी उप प्रखण्ड में बुद्धन ठाकुर, रेखराम बंछोर एवं जयशंकर चौधरी, केम्प प्रखण्ड में बुद्धन ठाकुर, अऱविन्द जैन एवं मोहन तिवारी, वैशालीनगर प्रखण्ड में बुद्धन ठाकुर, अरविन्द जैन और अशोक मिश्रा, खुर्सीपार में बसंत प्रधान, मुरलीधर अग्रवाल और राजू श्रीवास्तव तथा जामुल में बुद्धन ठाकुर, जोगिन्दर शर्मा एवं रेखराम बंछोर की नियुक्ति की गई है। 

 इस बैठक में मुख्य शाखा के जिला अध्यक्ष सेवक राम साहू, युवा शाखा जिलाध्यक्ष मनीष पाण्डेय, कोर ग्रुप के सदस्य तेज बहादुर सिंह, लालचन्द मौर्य, जिला उपाध्याक्ष गुरूनाम सिंह, आई.पी. मिश्रा, रेखराम बंछोर, जिला मंत्री कामिल राबर्ट, मुकेश पाण्डेय, केदार महानंद, अशोक यादव, राजकुमार साव, मिडिया प्रभारी संजय राठौर, रविन्द्र चौहान, प्रवक्ता दीपक मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने किया।