भिलाईनगर, 16 नवंबर। छावनी थाना की भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किए जाने के संबंध में समाचार पर जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा स्पष्टीकरण देते हुए कहा गया है कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया गया है।
जिला पुलिस प्रवक्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने जारी बयान में उल्लेखित किया है कि छावनी थाना की भूमि पर शेड निर्माण का कार्य पुलिस की सहमति से नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया जा रहा है। उक्त शेड का उपयोग पुलिस विभाग द्वारा अथवा विभाग की अनुमति से ही विभिन्न कार्यक्रमों किए जाएंगे।

