अनियंत्रित कार पेड़ से जा भिडी़, टकराने से पांच लोगों की मौत, क्रेन से निकाले गए शव
कुरुक्षेत्र, 5 नवंबर। हरियाणा के शाहाबाद मारकंडा में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को कार से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। यह हादसा कार के हाईवे पर अनियंत्रित हो पेड़ से टकराने से हुआ है। पुलिस टीम घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से भीतर फंसे लोगों को निकाला। टक्कर इतनी तेज थी कि लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम हाउस कुरुक्षेत्र एलएनजेपी हॉस्पिटल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि हाईवे पर एक कार सड़क के साइड में पेड़ से टकरा गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार चालक कार से संतुलन खो बैठा था और गाड़ी तेज रफ्तार होने के चलते सड़क से नीचे रजवाहे में पेड़ से टकरा गई और बुरी तरह से तहस-नहस हो गई और पांचों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है।

