दुर्ग में जर्जर मकान की दीवार ढही, दो मजदूरों की दबने से मौत

दुर्ग में जर्जर मकान की दीवार ढही, दो मजदूरों की दबने से मौत


🔴नींव खुदाई के दौरान हुआ हादसा

दुर्ग, 15 नवंबर । धमधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हीरे तरा में एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से 2 मजदूरों की दबाने के कारण मौत हो गई। घटना 14 नवंबर की सुबह 7:30 बजे की है। फिलहाल धमधा पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले में विवेचना की जा रही है।

मृतक कमल नारायण ठाकुर

सहायक उप निरीक्षक थाना धमधा पेड्रो ने बताया कि धमधा से 12 किलोमीटर दूर ग्राम हीरे तरा के रहने वाले डॉक्टर गुरुदेव चंदेल के मकान निर्माण के लिए नींव खुदाई का कार्य करने के लिए ग्राम पेंड्रावन से चार मजदूर पहुंचे थे। 14 नवंबर की सुबह चारों ही मजदूरों के द्वारा नींव खुदाई का कार्य प्रारंभ किया गया। नींव खुदाई स्थल के समीप ही एक जर्जर मकान भी था। जब नींव खुदाई का कार्य चल रहा था सुबह 7:30 के करीब जर्जर मकान की दीवार ढह गई। ढही दीवार के नीचे दो मजदूर दब गए। जिसमें से मौके स्थल पर ही कमल नारायण ठाकुर 25 साल की मौत हो गई जबकि गंभीर स्थिति में ईश्वर गायकवाड 35 साल को जिला अस्पताल दुर्ग में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान ईश्वरी गायकवाड की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप देखने तक नहीं आया डॉक्टर

ईश्वरी गायकवाड़ के परिवार में उनकी मां, पत्नी और तीन बच्चे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस डॉक्टर के यहां वे काम कर रहे थे, वह मौके पर नहीं पहुंचा और न ही उसने परिवार से संपर्क किया। परिजनों ने मामले की गहन जांच की मांग की है।

मामले की धमधा पुलिस कर रही है जांच

सहायक उप निरीक्षक थाना धंमधा श्री पेड्रो ने बताया कि इस हादसे में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने दुर्ग जिला अस्पताल में दम तोड़ा। धमधा थाना पुलिस ने इस मामले की मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।