SAIL Vacancy 2025: भारत की सबसे बड़ी कंपनी में इंजीनियर्स के लिए वैकेंसी

SAIL Vacancy 2025: भारत की सबसे बड़ी कंपनी में इंजीनियर्स के लिए वैकेंसी


🔴सैलरी 1.60 लाख तक, आवेदन 15 नवंबर से शुरू

सीजी न्यूज ऑनलाइन 13 नवंबर। भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनी SAIL में मैनेजमेंट ट्रेनी की वैकेंसी आई हैं।

इंजीनियरिंग के बाद अच्छी जगह नौकरी पाकर अपने फ्यूचर को सेफ रखना चाहते हैं, तो आपके लिए सेल (SAIL) में भर्ती निकली है। भारत की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती कर रही है। कंपनी ने हाल ही में इन पदों पर नई भर्ती नोटिफिकेशननिकाल दिया। ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस 15 नवंबर से ऑफिशिलल वेबसाइट sailcareers.com पर शुरू होंगे। आवेदन का लिंक एक्टिव होते ही आप इस भर्ती के लिए अपना फॉर्म सब्मिट कर पाएंगे।

सेल मैनेजमेंट ट्रेनी की यह भर्ती टेक्निकल फील्ड के लिए है। इसमें केमिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल और अन्य डिसिप्लीन से इंजीनियरिंग करने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट 5 दिसंबर तक आवेदन की विंडो खुली रहेगी।

SAIL MT Vacancy 2025: जरूरी जानकारी

मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए योग्यता क्या चाहिए?

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों (सभी सेमेस्टर के मार्क्स का एवरेज) के साथइंजीनियरिंग की डिग्रीकेमिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रमेंटेशन, मैकेनिकल और मेटलर्जिकल में फुल टाइम कोर्स के जरिए पूरी की हो। इसके अलावा और किसी तरह का एक्सपीरियंस नहीं मांगा गया है। इसका मतलब है कि जिन स्टूडेंट्स ने हाल ही में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कंप्लीट की है, वो भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

अप्लाई कैसे करें?

सेल करियर या सेल ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से इस भर्ती के लिए अप्लाई किया जा सकता है। अन्य किसी भी माध्यम से एप्लिकेशन असेप्ट नहीं किया जाएगा।
आवेदन शुरू होने के बाद आपको SAIL वेबसाइट पर Recruitment सेक्शन में MT वैकेंसी में आवेदन से जुड़ा लिंक मिलेगा।
यहां अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट करें।
अब पंजीकण संख्या के जरिए लॉगइन करें और फॉर्म भरना शुरू करें।
आपसे नाम, कैटेगिरी, पता जैसी जानकारियां मांगी जाएंगी। उन्हें सही बॉक्स में भरें।
फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
एप्लिकेशन फीस सब्मिट करके फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लिकेशन फीस

सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 1050 रुपये फॉर्म भरने के लिए सब्मिट करने होंगे। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स के लिए यह फीस 300 रुपये है।