🔴 संदिग्ध उमर यहां पढ़ता था
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लाल किले के पास हुए विस्फोट की घटना के बाद मंगलवार को एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे.इस विस्फोट में 12 लोग मारे गए हैं. विस्फोट के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
:
दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए बम धमाके में कुल 12 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच संदिग्ध हमलावर की एक तस्वीर भी सामने आई है. संदिग्ध का नाम डॉक्ट उमर मोहम्मद बताया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि उमर ने ही ये धमाका किया था. वहीं सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.
हेल्पलाइन नंबर:
एलएनजेपी अस्पताल (जहाँ ज़्यादातर घायल भर्ती हैं): 011-23233400, Emergency: 011-23239249
एम्स ट्रॉमा सेंटर: 011-26594405
दिल्ली पुलिस आपातकाल: 112
दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष: 011-22910010 or 011-22910011
संदिग्ध को कार देने वाले तारिक अहमद की फोटो आई सामने
दिल्ली में लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. इस मामले में पुलिस ने सोमवार रात पुलवामा के अवंतीपोरा पुलिस स्टेशन के पम्पोर इलाके से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्ध पुलवामा जिले के निवासी हैं. तारिक अहमद मलिक (पुत्र गुलाम अहमद मलिक) एटीएम गार्ड है. आमिर राशिद (पुत्र एबी राशिद मीर, वायरल तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति, तारिक का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा था) और उमर राशिद (पुत्र एबी राशिद मीर) हैं. आमिर और उमर दोनों भाई हैं. जानकारी के अनुसार, तारिक अहमद और आमिर राशिद को श्रीनगर लाया गया है, जबकि उमर राशिद अभी पम्पोर पुलिस स्टेशन में है और उससे पूछताछ जारी है.
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद 3 दिन के लिए लाल किला बंद
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार, 10 नवंबर की शाम हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं. ऐसे में क्राइम सीन पर जारी जांच के बीच दिल्ली पुलिस ने लाल किले को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है. दिल्ली पुलिस की ओर से सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट को लिखे गए लेटर में लाल किले को तीन दिनों के लिए बंद करने को कहा गया है. इस लेटर में लिखा है कि, “10/11/2025 को दिल्ली के लाल किला चौक के पास नेताजी सुभाष मार्ग पर एक कार में बम-विस्फोट की घटना हुई है. क्राइम सीन की जांच जारी है लेकिन अभी पूरी नहीं हुई है. इसलिए अनुरोध है कि लाल किले को 11/11/2025 से 13/11/2025 तक 3 दिनों के लिए विजिटर्स के लिए बंद रखा जाए.”
उमर मोहम्मद के कार चलाने की संभावना, पुलिस शव के अंगों का डीएनए परीक्षण कर रही है: सूत्र
सूत्रों के अनुसार, अब तक की जाँच के आधार पर, इस बात की संभावना है कि उमर मोहम्मद ही कार चला रहा था. उसके शरीर के कुछ अंग मिले हैं, जिनकी पहचान की पुष्टि के लिए दिल्ली पुलिस उनका डीएनए परीक्षण कर रही है.
दिल्ली में विस्फोट के बाद महाराष्ट्र के पुणे में भी हाई अलर्ट
Delhi Blast: दिल्ली में विस्फोट के बाद महाराष्ट्र के पुणे में भी हाई अलर्ट है. पुणे रेलवे स्टेशन पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सघन जांच की जा रही है. पुणे पुलिस और रेलवे पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.
दिल्ली ब्लास्ट के बाद यातायात प्रतिबंध
दिल्ली के लाल किले इलाके में सोमवार शाम हुई कार बम विस्फोट की घटना के बाद दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पुरानी दिल्ली क्षेत्र में कड़े यातायात प्रतिबंध लगाए हैं. खुफिया सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट आतंकी गतिविधि का हिस्सा हो सकता है, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कुछ लोग घायल हुए. जांच के लिए 11 नवंबर को चट्टा रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध तथा डायवर्जन लागू रहेंगे. यह प्रतिबंध सुबह 6:00 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इन मार्गों से बचें और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करें.
फिदायीन हमला हो सकता है दिल्ली धमाका, जांच एजेंसियों को शक
Delhi Blast: एजेंसियों को शक है कि लाल किले के पास हुआ धमाका फिदायीन हमला हो सकता है. जांच एजेंसियां हर एंगल से इस हमले की जांच कर रही है.
अमरोहा के दो दोस्तों की मौत, बीमार रिश्तेदार से आए थे मिलने के लिए
दिल्ली ब्लास्ट मे अमरोहा के दो दोस्तों की मौत हो गई है. इनके नाम लोकेश अग्रवाल और अशोक कुमार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार ये दोनों कल दिल्ली में अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए अस्पताल गए थे. मृतक लोकेश और अशोक दोनों आपस मे दोस्त थे. लोकेश ने अशोक को फोन करके लाल किला मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था.
पुलवामा में 3 लोगों को पकड़ा गया, गाड़ी को बेचने में थे शामिल
Delhi Blast: दिल्ली कार विस्फोट मामले में तीन संदिग्ध पुलवामा ज़िले, थाना-अवंतीपोरा से पकड़े गए हैं.
संदिग्धों की जानकारी इस प्रकार है:
- तारिक अहमद मलिक (गुलाम अहमद मलिक का पुत्र) (एटीएम गुरद)
- आमिर राशिद (अब्दुल राशिद मीर का पुत्र) (वायरल तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति और तारिक का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा था)
- उमर राशिद (अब्दुल राशिद मीर का पुत्र)
तीनों ज़िले पुलवामा के रहने वाले हैं.
फिदायीन हमला हो सकता है दिल्ली धमाका, जांच एजेंसियों को शक
एजेंसियों को शक है कि लाल किले के पास हुआ धमाका फिदायीन हमला हो सकता है. जांच एजेंसियां हर एंगल से इस हमले की जांच कर रही है.
हमले में एएनएफओ (अमोनियम नाइट्रेट फ्यूल ऑयल) का इस्तेमाल किया
Delhi blast case: उमर मोहम्मद कार में था. उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई थी. सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद में हुई गिरफ्तारियों के बाद उमर मोहम्मद ने घबराहट में हमले की योजना बनाई. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कार में एक डेटोनेटर रखा और इस आतंकी वारदात को अंजाम दिया. हमले में एएनएफओ (अमोनियम नाइट्रेट फ्यूल ऑयल) का इस्तेमाल किया गया था.

