इंडस्ट्रियल एरिया से कॉपर वायर चुराया, गाड़ी में लोड कर भागे, पुलिस नाकेबंदी में पकड़े गए

इंडस्ट्रियल एरिया से कॉपर वायर चुराया, गाड़ी में लोड कर भागे, पुलिस नाकेबंदी में पकड़े गए


🔴6 लाख कीमती कॉपर वायर के सहित पूरा गिरोह दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में

दुर्ग, 08 नवंबर। रसमड़ा इंडस्ट्रियल एरिया से कॉपर तार चोरी करने वाला गिरोह को दुर्ग पुलिस के द्वारा पकड़ाया गया है। चोरी के सूचना के 12 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 7 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी वसीम अली ने थाना पुलगांव आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की बी.वी इंफ्राप्राइवेट लिमिटेड ऑफिस में सुपरवाइजर का काम करता है, इंडस्ट्रियल एरिया में सब स्टेशन कल्याणी कंपनी में निर्माण के लिए एशियन केबल कॉपर केइसी का बंडल साइड के गोदाम पर रखा था। तार के ड्रम से किसी अज्ञात चोर द्वारा करीब 100 मीटर तार कीमती 6 लाख रुपए को चोरी कर ले गया है l
प्रार्थी के कथन अनुसार पुलगांव व चौकी अंजोरा का स्टाफ सक्रियता से पतासाजी में लगी चेकिंग के दौरान पुलगांव चौक में टाटा-एस CG-7 सी एक्स 5138 में तिरपाल से ढका संदिग्ध सामान ले जाते मिला। टाटा एस की पायलटिंग दो मोटरसाइकिल सवार कर रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर वाहनों को रोक कर चेक किया गया, टाटा एस के चालक ने अपना नाम हेमराज ढीमर बताया तथा वहां में तांबे का केबल तार पाया गया। बाइक सवार अपना नाम केवेन्द्र और छोटा पटेल, किशन कुमार ठाकुर बताया। वाहन में बैठे लोगों ने अपना नाम रहमान लाल श्रीवास, देवेंद्र उर्फ नन्नी निर्मलकर, ओम प्रकाश यादव, निखिल साहू बताया गया। सभी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया l
आरोपियों ने बताया कि 1 नवंबर की रात यह सभी अपने अन्य दो साथियों के साथ गिरोह के सरगना के कहने पर बडा कैंचा लेकर टाटा एस वाहन तथा दो बाइक के साथ रसमड़ा जोहरातराई मार्ग में निर्माणाधीन सब स्टेशन के पास गए वहां मैदान में रखे केबल ड्रम से एशियाई कॉपर केबल केइसी करीब 100 मी कैच से काटकर चोरी कर ले गए और केवेंद्र पटेल के यहां वाहन सहित खड़ा कर दिये।
आरोपियों द्वारा कृत्य अपराध पर थाना पुलगांव में धारा 303(2)बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर एक टाटा एस वाहन और दो बाइक समेत करीब 300 किलो केबल तार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक डिमांड पर भेजा गया l

आरोपीगण :-

  1. हेमराज ढीमर 24 साल बंजारी पारा उतई
  2. रहमान लाल श्रीवास 26 साल शंकर नगर ढूंढेरा
  3. देवेंद्र निर्मलकर 22 साल धोबीपारा नेवई
  4. किशन कुमार ठाकुर 21 साल बजरंग चौक जोरा तराई
  5. ओम प्रकाश यादव 28 साल धोबी मोहल्ला नेवई
  6. केवेंद्र पटेल 27 साल गायत्री नगर ढूंढेरा
  7. निखिल कुमार साहू 20 साल बजरंग चौक जोरा तराई