चाट में लड़की को नही दिया प्याज तो गुस्से में आकर गिरा दी पूरी दुकान, गंदी गालियां भी दीं
नई दिल्ली, 8 नवंबर। इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चाट बेच रहे दुकानदार से जब लड़की ने प्याज मांगा तो उसने प्याज खत्म होने की बात कही, यह सुन लड़की आगबबूला होकर दुकानदार पर ही गुस्सा उतारते हुए साइकिल पर लदी चाट की दुकान पलट दी, इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें लड़की दुकानदार से झगड़ा करती नजर आ रही है। दुकानदार द्वारा लड़की को प्याज न देने पर लड़की ने चाट की दुकान ही पलट दी, जिससे सायकल पर लदी चाट जमीन में बिखर गई। यही नहीं इसके बाद लड़की ने दुकानदार के साथ गाली गलौज भी की और उसे खरी खोटी सुनाते नजर आईं।

