प्रदेश में जानलेवा साबित हो रही भारी बारिश, 4 की मौत, 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रदेश में जानलेवा साबित हो रही भारी बारिश, 4 की मौत, 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी


प्रदेश में जानलेवा साबित हो रही भारी बारिश, 4 की मौत, 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

तमिलनाडु, 9 नवंबर। तमिलनाडु में बारिश कहर बरपा रही है। बिन मौसम बरसात से लोग हलाकान हो गए हैं। भारी बारिश के कारण अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि, सोमवार को चेन्नई में लगातार बारिश से थोड़ी राहत मिली लेकिन शहर के कई क्षेत्रों और सड़कों पर पानी अभी भी जमा है। कई मार्गों पर वाहनों को दूसरे रास्तों की ओर मोड़ा जा रहा है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपेट और वेल्लोर समेत अन्य उत्तरी जिलों के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को सुबह से ही हल्की से मध्यम और रूक-रूक कर बारिश हो रही है। सात नवंबर को सुबह आठ बजकर 30 मिनट से आठ नवंबर को सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक यहां और उपनगरीय इलाकों में चार से 14 सेमी बारिश हुई। वहीं तिरुवन्नामलई, कांचीपुरम और कुड्डालोर समेत अन्य इलाकों में तीन सेमी तक बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग आईएमडी ने मंगलवार से शहर और आसपास के इलाकों में और बारिश होने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में और पड़ोसी दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और आसपास के हिस्से में अगले 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। इसके फिर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने और दबाव में बदलने और 11 नवंबर को सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट के समीप पहुंचने की संभावना है, जिसकी वजह से राज्य के कई इलाकों में बारिश होगी। सात नवंबर को सुबह आठ बजकर 30 मिनट से आठ नवंबर को सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक यहां और उपनगरीय इलाकों में चार से 14 सेमी बारिश हुई। वहीं तिरुवन्नामलई, कांचीपुरम और कुड्डालोर समेत अन्य इलाकों में तीन सेमी तक बारिश हुई। लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और रोयापुरम इलाके में प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सहायता प्रदान की।