स्व बिशप डॉ. स्टाफ़ानोस मार थियोडोसियस के स्मृति दिवस पर निकाली गई शोभायात्रा

स्व बिशप डॉ. स्टाफ़ानोस मार थियोडोसियस के स्मृति दिवस पर निकाली गई शोभायात्रा


भिलाईनगर, 01 नवंबर। स्वर्गीय बिशप डॉ. स्टाफ़ानोस मार थियोडोसियस मद्रास व कलकत्ता प्रांत के प्रथम बिशप तथा सेंट थॉमस मिशन भिलाई के संस्थापक का 18 स्मृति दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर 4 नवंबर को कोलकाता डायसिस एवं सेंट थॉमस मिशन के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। संध्या 5.30 संध्या प्रार्थना सभा एवं एम. जी. ओ. कैथेड्रल से कलीबाड़ी चौराहे होते हुए सेंट थॉमस आश्रम तक शोभा यात्रा निकल गई। शोभा यात्रा एम. जी. ओ. कैथेड्रल, ए. सी. सी. चौक, भिलाई से कलीबाड़ी चौक होते हुए सेंट थॉमस आश्रम पहुंची।

इसके पूर्व मां दुर्गा मनोकामना मंदिर कैलाश नगर भिलाई के समक्ष समिति के पदाधिकारी के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया एवं यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को पेयजल वितरित किया गया। समिति की ओर से स्वर्गीय बिशप डॉ. स्टाफ़ानोस मार थियोडोसियस के चित्र पर राजेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, सुरेंद्र जवादे, आशीष घोष राजीव तिवारी, राजेंद्र पटेल उर्फ गोलू विनय सिंह, दिनेश, निरंजन कारण वह अन्य ने पुष्प अर्पित किए।
सेंट थॉमस मिशन के कोषाध्यक्ष थॉमस रामबान के द्वारा समिति के सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया।

18वा स्मृति दिवस कल

5 नवंबर, 2025 को सेंट थॉमस आश्रम चर्च, कैलाश नगर, भिलाई में डॉ. स्टाफ़ानोस मार थियोडोसियस का 18वा स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। बिशप डॉ. जोशुआ मार निकोदीमोस ने मुख्य अतिथि होंगे। बिशप अलेक्सियोस मार यूसेबियस धर्माध्यक्ष, कलकत्ता आर्थोडाक्स धर्मप्रांत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।