🔴युवक की स्थिति गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती
दुर्ग, 29 अक्टूबर। सिटी कोतवाली दुर्ग थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 सतनामी पारा में कल शाम को पड़ोसी द्वारा मां एवं बेटे पर रेजर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। प्रताप टंडन का गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल दुर्ग में इलाज जारी है। रिपोर्ट पर से दुर्ग पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
प्रार्थी पंचराम टंडन पिता संतनुराम टंडन 44 वर्ष ग्राम मोहल्लई वार्ड न0 18 सतनामी पारा में रहता है। पंचराम की भाभी मीना टंडन उसके घर के पीछे ही रहती है। 28 अक्टूबर की शाम को 6:00 बजे के करीब घर पहुंचा ही था। इसी दौरान भाभी मीना टंडन के चिल्लाने एवं रोने की आवाज सुनकर पंचराम टंडन अपने भाभी के घर के पास आकर देखा तो उनका भतीजा प्रताप टंडन के बाये गर्दन , दाहिने हाथ एवं भाभी मीना टंडन चेहरे मे चोट लगा था। खुन निकल रहा था पुछने पर भतीजा प्रताप टंडन बताया कि शाम करीबन 06.00 बजे स्वयं के पीने के लिये शराब लाया था। जिसे पड़ोसी साहिल डहरिया के पिता टेसुराम डहरिया पी गया। प्रताप टंडन द्वारा टिशु राम की इस हरकत का प्रताप टंडन द्वारा विरोध किए जाने पर साहिल डहरिया के द्वारा अश्लील गंदी गाली गालिया देने लगा। प्रताप द्वारा गाली देने से मना किया तो साहिल ने हाथ मे रखे धारदार दाढी बनाने का रेजर ब्लेड से प्रताप टंडन के गले पर वार किया। जिससे बचने के लिये मुडा तो बाये गर्दन के पास चोट आया हैं। दाहिने हाथ मार दिया हैं तथा मां मीना टंडन बीच बचाव करने के लिये आयी तो उसके साथ भी गाली गलौच कर रेजर ब्लेड से चेहरे मे मार दिया। तब पंचराम टंडन ने लहूलुहान भतीजा प्रताप टंडन एवं भाभी मीना टंडन को ईलाज हेतु शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग ले गया। जहा पर डाक्टर ने प्रताप टंडन की स्थिति नाजुक बताते हुए भर्ती कर लिया। प्रार्थी पंचराम टंडन पिता संतनुराम टंडन 44 वर्ष ग्राम मोहल्लई वार्ड न0 18 सतनामी पारा की रिपोर्ट पर से दुर्गा कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी साहिल डहरिया के खिलाफ धारा 109(1)-BNS, 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
