पहले मालिक के दुकान में की चोरी, फिर घर में किया हाथ साफ, पुलिस पूछताछ में कबूला अपराध

पहले मालिक के दुकान में की चोरी, फिर घर में किया हाथ साफ, पुलिस पूछताछ में कबूला अपराध


🔴नेवई पुलिस ने पकड़ भेजा जेल

भिलाई नगर 26 अक्टूबर। मलिक के घर पर चोरी करने वाले नौकर को नेवई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अलमारी के अंदर रखे नकद 45000 रुपए में से ₹10000* चोरी किए थे।आरोपी को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

जिला पुलिस प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि प्रार्थी मुकेश सराफ उम्र 55 वर्ष निवासी प्रगति नगर, रिसाली थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 अक्टूबर को सुबह 09/30 बजे अपने घर के आलमारी के लाकर में 45000 रूपये रखा था। फिर यह काम मे निकल गया । करीबन शाम 04/00 बजे इसकी पत्नी अरूणा सराफ आलमारी के लाकर को देखकर फोन कर बतायी की लाकर में 35000/- रूपये है, 10000/- रूपये नहीं दिख रहा है। तब घर में पता किया कोई पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर द्वारा इसके आलमारी के लाकर मे रखा 10000/- रूपये को चोरी कर ले गया है। इसे अपने नौकर इंद्रजीत महतो पर शंका है। इन्द्रजीत महतो इसके घर एवं दुकान में चोरी कर चुका है, लेकिन उसकी रिपोर्ट इसने नहीं किया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नेवई में अप. क्रं. 338/2025 धारा 305(a) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान इंद्रजीत महतो को तलब कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना कबूल किया तथा चोरी किये पैसो को खर्च करना तथा दुकान से चोरी किये पाटर्स को फेरी वाले कबाड़ी के पास बेचना बताया तथा 1000/- रूपये अपने पास रखना बताया। आरोपी से उक्त रकम जप्त कर 25 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, प्र0आर0 1467, आर0 1603 रवि बिसाई का सराहनीय योगदान रहा ।

गिरफ्तार आरोपी

इन्द्रजीत महतो उम्र 30 साल निवासी पुरानी बस्ती सुपेला।