🔴महिला स्टाफ को बयान के बाद छोड़ा गया, आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही
भिलाई नगर 25 अक्टूबर। चौकी स्मृतिनगर जुनवानी क्षेत्र अंतर्गत स्थित LE WELLNESS SPA AND SALLON एवं LARENZO SPA में देह व्यापार की सुचना पर रेड कार्यवाही कल रात की गई । आरोपियो से आपतिजनक सामग्रिया जप्त की गई है | दोनों ही स्पा सेंटर के संचालक एवं 4 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर उपपुलिस अधीक्षक IUCAW जिला दुर्ग के नेतृत्व में महिला रक्षा टीम एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम द्वारा अभियान के तहत , चौकी स्मृतिनगर जुनवानी क्षेत्र में अवैध रूप से चलाये जा रहे स्पा सेंटर्स के विरूद्ध रेड की कार्यवाही की गयी।

जिसमे दोनों स्पा सेंटर्स के मालिको, स्पा में कार्यरत महिला कर्मचारी एवं ग्राहकों के पास से आपत्तिजनक सामग्री मिली है।स्पा में कार्यरत महिला स्टाफ ,ग्राहक आपतिजनक अवस्था में मिले। जिनके विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए उक्त के विरूद्ध PITA एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |

