भिलाई में कार चालक की अमानवीय हरकत, सड़क किनारे बैठे कुत्ते को कुचला

भिलाई में कार चालक की अमानवीय हरकत, सड़क किनारे बैठे कुत्ते को कुचला


🔴 कुत्ते को कुचलना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, डॉग लवर्स ने पुलिस से की कार्यवाही की मांग

भिलाई नगर 25 अक्टूबर। भिलाई में क्रूरता की हद कोहका बजरंग चौक में कार चालक ने जानबूझकर सड़क किनारे बैठे कुत्ते पर कार चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया। कार चालक की यह अमानवीय हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और कर चालक की इस घोर लापरवाही पर जमकर आलोचना की जा रही है। जबकि पशु प्रेमियों के द्वारा आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे बजरंग चौक कोहका से सड़क पर गुजर रही सफेद कार ने अचानक रफ्तार तेज कर दी। इसके बाद कार चालक के द्वारा सड़क किनारे बैठे कुत्ते को कुचला दिया। इस घटना के बाद चालक मौके से फरार फरार हो गया। मौके स्थल पर इस अचानक हुए हादसे से सड़क पर बैठा कुत्ता उभर नहीं सका और चालक द्वारा दी गई भयानक चोट के कारण तड़पता रहा।

घटना सीसीटीवी में कैद

कार चालक की जानबूझकर सड़क किनारे बैठे कुत्ते पर वाहन चढ़ाने का पूरा वाकिया सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कार चालक की यह घोर लापरवाही है। इसके बाद मौका स्थल से कार चालक भाग गया।

गुस्सा में डॉग लवर्स

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग और पशु प्रेमी इस घटना से बेहद आक्रोशित हुए हैं। इस घटना के लिए दोषी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।

कुत्ते की हालत गम्भीर

घायल कुत्ते को स्थानीय लोगों ने पशु चिकित्सक के पास पहुंचाया। हालत स्थिर है। परंतु उसे लेकिन गंभीर चोटें आई है।

पुलिस में शिकायत नहीं

वीडियो में कार का नंबर स्पष्ट न होने से आरोपी की पहचान मुश्किल कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। इसीलिए अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

स्थानीय लोगों की नाराजगी

बजरंग चौक जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग किए जाने पर स्थानीय लोग नाराज हैं। इन लोगों के द्वारा इस क्षेत्र में प्रशासन से निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है। ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति को रोका जा सके।

पशु प्रेमियों की लोगों से अपील

डॉग लवर के द्वारा इस मामले में पुलिस से पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया गया है। लोगों से ऐसी घटनाओं पर चुप न रहने की अपील भी की है। ताकि पशुओं की स्वतंत्रता का हनन रोका जा सके।