भिलाई में हत्या : आपसी विवाद के बाद आरोपी ने युवक के पेट में घोपा चाकू

भिलाई में हत्या : आपसी विवाद के बाद आरोपी ने युवक के पेट में घोपा चाकू


🔴घटना के बाद अब तक आरोपी फरार

भिलाईनगर, 23 अक्टूबर। नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आरसनारा में दो युवकों के मध्य तत्कालीन विवाद हो गया। आवेश में आकर एक ने दूसरे के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते तक उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल गोवर्धन चौक

नंदिनी थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया कि आकाश निर्मलकर पिता आकाश निर्मलकर 22 वर्ष एवं लुकेश मैत्रे पिता चतुर्वेदी मैत्रे 20 वर्ष कल रात को गोवर्धन चौक ग्राम अरसनारा के पास बैठे हुए थे। इस दौरान दोनों के मध्य ही रात्रि 8:30 बजे के लगभग विवाद हुआ। आवेश में आकर लोकेश ने आकाश निर्मल करके पेट में चाकू घोप दिया। जिसे गंभीर अवस्था में ग्राम अरसनारा के ही अस्पताल में ले जाया गया जहां परीक्षण के पश्चात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

नंदिनी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ही के मध्य कोई पुरानी रंजिश नहीं थी तत्कालीन विवाद के बाद ही यह घटना घटी है। घटना करितकर आरोपी फरार हो गया जो अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर है। मृतक के पिता प्रार्थी सुखदेव निर्मलकर पिता रघुनाथ निर्मलकर 50 वर्ष की रिपोर्ट पर से आरोपी लोकेश के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।