गौ माता की सुरक्षा बहुत जरूरी, गो वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए, श्री हरि ओम बाबा गौरक्षण ट्रस्ट गौशाला में मनाई गई गोपा अष्टमी
भिलाई नगर 12 नवंबर । श्री हरि ओम बाबा गौरक्षण ट्रस्ट ने शुक्रवार को ग्राम जरवाय के गौशाला में गोपाष्टमी मनाई। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्यों ने गौ माता की पूजा अर्चना की तथा देश में गाय के संरक्षण एवं वध को रोकने की जरूरत बताई। ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने गौशाला के संदर्भ में बताया कि 2018 से गौशाला का निर्माण किया जा रहा है इस पर अब तक जमीन की खरीदी एवं अन्य निर्माण कार्यों को लेकर लगभग 3:30 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं, गौशाला का विकास और विस्तार सतत जारी है और यह कार्य ट्रस्ट के सदस्य एवं अन्य सहयोग कर्ताओं के माध्यम से हो रहा है। श्री अग्रवाल ने बताया की गौशाला में जैविक खाद एवं गोबर कंडे का निर्माण किया जा रहा है।

श्री अग्रवाल ने सदस्यों से अधिक आर्थिक सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर गोमाता पर हुई गोष्ठी में इस बात पर जोर दिया गया कि गायों का संरक्षण किया जाए एवं वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। गोष्टी के दौरान बताया गया कि देश में लगभग 86000 गौशाला है जिनमें से 80% गौशाला वैश्य समाज के द्वारा संचालित किया जा रहा है। वैसे समाज वैश्य समाज का गायों के प्रति आत्मीय लगाओ सर्वविदित है यही कारण है कि इस गौशाला में ऐसी गाय हैं ।
जिन का संरक्षण किया जा रहा है, कुछ गाय ऐसी हैं जिन से दूध प्राप्त होता है। गौशाला का एकमात्र उद्देश्य गौ माता का संरक्षण है। गोपाष्टमी पर आज सुबह शुक्रवार को 11:30 बजे ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने अपने परिवार के साथ गौ माता की आरती पूजा की मौजूद सदस्यों ने गायों को गुड़ खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर हाईटेक के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल , रतन लाल अग्रवाल , सत्यनारायण अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, दिनेश लोहिया , हनुमान प्रसाद अग्रवाल, नेतराम अग्रवाल, भगवानदास अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल,पवन अग्रवाल, डी एन अग्रवाल ,जयदेव सिंघल, महेन्द सेक्सरिया, सुधीर अग्रवाल,धनपत अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, संदीप अग्रवाल गिरीश बंसल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

