🔴खुर्सीपार थाने में मामला दर्ज
भिलाईनगर 19 अक्टूबर। ऑटोमोबाइल्स मैनेजर एवं भिलाई निवासी युवक के क्रेडिट कार्ड से करीब डेढ़ लाख रुपए अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन निकाल लिया गया। पीड़ित को मैसेज मिलने पर ही ठगी के शिकार होने की जानकारी प्राप्त हुई। युवक की शिकायत पर से खुर्सीपार पुलिस के द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया।
राजकुमार चौहान पिता शंकर चौहान उम्र 35 वर्ष पता बालाजी नगर, खुर्सीपार भिलाई का निवासी है। शिवनाथ आटोमोबाईल दुर्ग में टेकनीकल मैनेजर के पद पर पदस्थ है। राजकुमार का SBI बैंक एवं एक्सिस बैंक में क्रेडिट कार्ड है। 4 अक्टूबर के शाम करीब 4:30 से 5:15 के बीच राजकुमार का फोन हैक करके किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा SBI क्रेडिट कार्ड से 53,083/- और 41,295/- रूपये एवं AXIS बैंक क्रेडिट कार्ड से 85.335/- एवं 26,386/- रूपये की लेन-देन किया गया। जिसकी सुचना राजकुमार को मैसेज द्वारा प्राप्त हुआ। इस पर राजकुमार के द्वारा कंप्लेन तत्काल 1930 पर दर्ज करया। 11 अक्टूबर को SBI क्रेडिट कार्ड से 53.083/- रूपये वापस आ गया। लेकिन कुल 1,50,986 / की ठगी हो गयी है। अज्ञात धोखेबाज व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित एवं न्याय संगत कार्यवाही किए जाने का आग्रह राजकुमार चौहान के द्वारा खुर्सीपार पुलिस से किया गया। इस पर कुर्सी पर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4)- BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

