सातवीं बटालियन कातुल बोर्ड से 35 महिला पुरुष जवान सहित जिले से 950 नए संक्रमित मरीज मिले, पॉजिटिविटी की दर बढ़कर हुई 28%
दुर्ग 11 जनवरी । दुर्ग जिले में आज कोरोना से संक्रमित 950 नए मरीज मिले हैं । जिसमें सातवीं बटालियन दुर्ग के 35 जवान सीआईएसएफ बटालियन उतई से 6 जिले में आधा दर्जन से ज्यादा डॉक्टर भी संक्रमित मिले हैं। आज पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 28% हो गई है। भिलाई नगर विधायक तीसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न जांच केंद्रों से आग 3308 सैंपल एकत्रित किए गए थे । जिसमें से 950 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसमें सातवीं बटालियन कातुल बोर्ड से 35 महिला एवं पुरुष जवान संक्रमित मिले हैं । जिसमें 31 महिलाएं शामिल है। जिनमें से 25 को इलाज के लिए चंदूलाल चंद्राकर कोविड-19 केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है । डॉक्टर ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है। इसके अलावा सीआईएसफ उतई से 6 लोग संक्रमित मिले हैं । इसके अलावा सेक्टर 10 से एक ही परिवार के तीन सदस्य, चौहान ग्रीन वैली से एक ही परिवार के तीन सदस्य, लोहिया रोड एकता चौक कैलाश नगर से एक ही परिवार के तीन सदस्य , नेहरू नगर वेस्ट से एक ही परिवार के तीन सदस्य, दुर्ग के एक गर्ल्स हॉस्टल से 4 युवतियां भी संक्रमित पाई गई है । इसके अलावा आशीष नगर वैशाली से एक परिवार के तीन सदस्य, एसबीआई पाटन से एक स्टाफ भी संक्रमित पाया गया है। जिले में संक्रमण का आंकड़ा लगभग एक हजार के करीब पहुंच गया है। इस खतरनाक होती संक्रमण की स्थिति में लोगों से डॉ ठाकुर ने कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने की अपील की है। ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

